हमीरपुर, मार्च 31 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम विदोखर मेंदनी में बड़े भाई के साथ गांव में रहने वाले किशोर ने सूना घर पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त भाई रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। विदोखर मेंदनी निवासी मंगल प्रजापति पत्नी के साथ गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता है। इसके दो पुत्र राजकुमार एवं सुमित प्रजापति गांव में रहते हैं। 16 वर्षीय सुमित ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सोमवार को बड़ा भाई राजकुमार रिश्तेदारी में बाहर गया था। मंगलवार को सुबह उसने कई बार सुमित को फोन किया परंतु रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर उसने अन्य परिजनों को फोन किया। दिन में पड़ोस में रहने वाले ताऊ प्रेमशंकर प्रजापति ने छत से जाकर देखा तो सुमित फांसी पर झूल रहा था। उसने घटना से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.