सूने घर का दरवाजा तोड़ नकदी व जेवरात की चोरी
मुंगेर, जून 22 -- धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थानाक्षेत्र के बंगलवा गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए दरवाजा तोड़कर पांच मन चावल, नकदी, पीतल के बर्तन और जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित अखिलेश कुमार यादव, पिता स्व. उमेश यादव, ग्राम बंगलवा, थाना लड़ैयाटांड़ निवासी हैं। बताया गया कि, अखिलेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रीता देवी एक माह से अपने मायके में रह रही थीं। घर में कोई सदस्य नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने रविवार की रात मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कोठी में रखा पांच मन चावल, पांच हजार रुपये नकद, बक्सा तोड़कर पीतल के बर्तन तथा कान की बाली समेत अन्य सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर अखिलेश कुमार की पत्नी घर पहुंचीं और चोरी की पुष्टि की। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.