सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की चोरी
लोहरदगा, जून 28 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित अहद कालोनी के बंगला मुहल्ला में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अहद कालोनी निवासी नजरुल अंसारी अपने परिवार के साथ पलामू जिले के पांकी स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। शनिवार सुबह मुहल्लेवासियों ने उनके घर का ताला टूटा देखा। मोबाइल फोन के माध्यम से परिवार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वापस लौटा और कुडू थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी。
चोरी का विवरण पीड़ित के अनुसार, चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और लगभग 15 हजार रुपये की रेजगारी, चांदी की पायल, दो लाकेट, नाक का सोने का फूल समेत अन्य जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.