सूनी कोठी से 70 टोटियां और फ्रिज का कम्प्रेसर ले गए चोर
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। अनखीर क्षेत्र में एक सूनी कोठी को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना 15-16 जून की रात की बताई गई है। चोरी के दौरान पड़ोसी मजदूरों के जाग जाने और शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता सुभाष रानी निवासी सैक्टर 21 सी फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कोठी में 3-4 अज्ञात व्यक्ति दरवाजों के ताले तोड़कर घुस गए। चोर करीब 70 जेगवार और कोहलर कंपनी की नल-टोटियां, बाथरूम के फुव्वारे, गर्म पानी का गीजर तथा नए फ्रिज का कम्प्रेसर निकालकर ले गए। यह भी पढ़ें- सूनी कोठी से 70 टोटियां और फ्रिज का कम्प्रेसर ले गए चोर आरोप है कि बदमाश एयर कंडीशनर भी ले जाने का प्रयास कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह अपने स्तर पर सामान और आरोपियों की तलाश करती रही, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.