नई दिल्ली, मार्च 31 -- मेरठ के सकौती टांडा में जाट संसद के आयोजन में संजीव बालियान यूपी के उस प्रशासन पर खूब भड़के, जहां उनकी ही पार्टी भाजपा का शासन है। मुजफ्फरनगर सीट से पार्टी के पूर्व सांसद संजीव बालियान ने जाट संसद के मंच से जमकर भड़ास निकाली, बस किसी का नाम नहीं लिया। इशारों में वह हर बात कह गए और उससे अब तक कयास लग रहे हैं कि आखिर उनकी भविष्य की राजनीति क्या होगी? उनके निशाने पर कौन था? संजीव बालियान ने 10 मिनट के लिए ही मंच संभाला, लेकिन इतने सवालों को जन्म दे गए कि जमकर कयास लग रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस पंचायत को नाकाम करने की खूब कोशिश हुई। कुछ लोग चाहते थे कि हमारा भाई जो मुख्यमंत्री वह यहां ना आए। पूरी रात प्रशासन की बदतमीजियां सहीं। इसलिए कि ये हमारे भाई का हेलिकॉप्टर नहीं उतरने देंगे। ऐसा नहीं होता तो हम किसी के आगे झुकते न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.