मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाने के कोईली भराव निवासी व्यवसायी रंधीर कुमार की हत्या में सोमवार को छोटे भाई रोशन कुमार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज की है। इसमें रुपये लेनदेन के विवाद में हत्या का जिक्र किया गया है।ग्रामीणों के अनुसार रंधीर कर्ज पर रुपये देते थे। करीब पांच लाख रुपये से अधिक की राशि सूद पर लगा था। आसपास के पांच गांवों के एक दर्जन से अधिक लोग उनसे सूद पर रुपये लेते थे। मुखिया रामदेनी राय और सरपंच नवल राय समेत अन्य लोगों ने पैसे के लेनदेन में रंधीर की हत्या की आशंका जताई है।मृतक के पिता दिनेश राय किसान हैं। उन्हें तीन पुत्र है। सबसे बड़ा संजय कुमार विशाखापट्टनम में मिठाई की दुकान करते हैं। छोटा बेटा रोशन कुमार गांव में ही पोल्ट्री फार्म है, मृतक रंधीर मांझिल था और सूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.