जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। सिदगोड़ा के चर्चित बबलू शर्मा हत्याकांड में पांच साल बाद हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मुख्य आरोपी नानटू सैनी उर्फ बंगाली उर्फ मंटू से पूछताछ में सूद के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की बात प्रमुख रूप से सामने आई है, जिसे हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि मृतक बबलू शर्मा और आरोपियों के बीच लंबे समय से सूद के पैसे के लेन-देन को लेकर तनाव चल रहा था। इस विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया और फिर 26 मार्च 2021 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नानटू सैनी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि सूद के कारोबार, लेनदेन की रकम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहराई से जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.