फिरोजाबाद, मार्च 30 -- उत्तर थाना क्षेत्र में रविवार रात सूदखोर से परेशान कार डेकोरेशन का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किराएदार ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर मोर्चरी भिजवाया। मृतक के ससुर ने एक सूदखोर पर बार-बार धमकी भरे फोन करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला आगरा के थाना ताजगंज के नामनेर निवासी 39 वर्षीय गौरव अग्रवाल पुत्र भगवानदास बोद्याश्रम रोड स्थित कुंज बिहार में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह कार डेकोरेशन का काम करता था। उसकी पत्नी यशोदा दो दिन पूर्व लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विष्णु अपने मायके गई थी। रविवार रात 10 बजे गौरव खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जहां फोन पर बात करने के बाद उसने पंखा से गले में साड़ी का फ...