प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपतशाह गांव निवासी दोनों पैर से दिव्यांग 45 वर्षीय कमलेश कुमार वर्मा ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। वह कर्ज में डूबा था और सूदखोर तकादा कर दबाव बना रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश कुमार वर्मा पशुपालक थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ माह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके घर पहुंचकर सूदखोर तकादा करते थे। कमलेश ने 15 दिन पूर्व नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश की थी। शनिवार सुबह घर से स्कूटी लेकर गांव की दक्षिणी दिशा पर बड़े तालाब के पास पहुंचकर कीटनाशक पी लिया। यह भी पढ़ें- कर्जदारों से परेशान प्रमुख बुकसेलर ने की खुदकुशी तालाब के किनारे उनकी मौत हो गई। शाम करीब पांच बजे मवेशी चरा रहे लोगों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस को श...