सूदखोरों से तंग आकर युवक ने रेता था अपना गला
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। सूदखोरी और अवैध ब्याज वसूली के जाल में फंसे काशीपुरा निवासी युवक शाश्वत कसेरा ने बीते जुलाई में अपना गला ब्लेड से रेत लिया था। इस मामले में उसकी मां ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। सीपी के आदेश पर चौक पुलिस ने भुलेटन के अंकित मिश्रा और पांच अज्ञात पर केस दर्ज किया है। शाश्वत की मां सरिता देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे ने अपने परिचित अंकित मिश्रा से 50 हजार उधार लिए थे, जिसके एवज में वह 500 रुपये प्रतिदिन दे रहा था। इसके बावजूद आरोपी ने हेरफेर कर इस रकम का ब्याज 2.30 लाख बना दिया। कर्ज के नाम पर अंकित ने पीड़ित परिवार के घर में रखे लगभग 66 ग्राम सोने के आभूषण (हार, चूड़ी, जंजीर आदि) बिकवा कर पैसे वसूल लिए। सादे कागजों, स्टाम्प पेपर और बैंक ऑफ बड़ौदा के 7 हस्ताक्षरित चेक अपने पास जब्त कर लिए। शाश्वत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.