बस्ती, जून 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली थाने के पोखरभिटवा गांव में सूदखोरों के चंगुल में फंसकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा मृतक की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ। मृतक की पत्नी भी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी सोनूपार शशिशेखर सिंह को दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में शोभना सिंह पत्नी स्व. हरेन्द्र सिंह निवासी पोखरभिटवा थाना कोतवाली ने बताया कि उनके पति ने गांव के श्याम बहादुर सिंह और राघवेन्द्र सिंह से रुपया उधार लिया था। यह दोनों सूदखोरी का काम करते हैं। मेरे पति ने लिए गए धन के सापेक्ष कई गुना रुप...