लखनऊ, जुलाई 7 -- नाका के फतेहगंज में गोल गप्पे बनाने वाले दुकानदार अजय गुप्ता (35) ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि अजय ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। आए दिन सूदखोर उसे परेशान करते थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची नाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फतेहगंज में मंगलवार दोपहर को माता प्रसाद का बेटा अजय गुप्ता घर में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गया। परिजनों ने फंदे पर अजय को लटका देखा तो तुरंत ही उसे फंदे से उतारने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों को भी मामले की जानकारी हुई। लोगों की सूचना पर नाका कोतवाली से पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया। फिर शव पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।

आए दिन तगादा करने आते थे सूदखोर परिजनों व...