फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- कंपिल, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहकारी सूत मिल परिसर में कथित अवैध खनन की मिल रही शिकायत पर सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार और खनन निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ मिल परिसर का जायजा लिया और अवैध खनन को लेकर जांच की। जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों को वहां किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं मिला।एसडीएम ने मिल परिसर के कोने-कोने का जायजा लिया और वहां चल रहे ध्वस्तीकरण कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने ठेकेदार गणपत चौधरी से कार्य के प्रक्रिया की जानकारी ली। जांच के बाद एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मिल की जर्जर इमारतों को गिराने का ठेका नियमानुसार चल रहा है। इमारतों के गिरने से जो मलबा निकल रहा है, उसे ही ट्रैक्टरों के जरिए बाहर भेजा जा रहा है। जांच के दौरान जब ट...