सूत मिल में चोरी का पर्दाफाश, पूर्व कर्मचारी समेत सात दबोचे
अमरोहा, मई 25 -- नौगावां सादात क्षेत्र में बंद पड़ी सहकारी कताई मिल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मिल के पूर्व कर्मी धर्मेंद्र नाथ शुक्ला ने अपने साथियों की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिलाया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धर्मेंद्र नाथ शुक्ला समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 15.25 लाख रुपये का सामान भी बरामद कर लिया। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र में अमरोहा-बिजनौर रोड पर गांव याहियापुर के पास स्थित सहकारी कताई मिल का है। मिल करीब डेढ़ दशक से बंद पड़ी है। बीते कुछ समय से मिल परिसर में रखी मशीनरी के पार्टस व अन्य कीमती सामान चोरी हो रहा था। जानकारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई जा रही थी। सुराग हाथ लगने पर मामले में शनिवार को उत्तर प्रदेश सहकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.