मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। सूतापट्टी की शितला गली में कार में साइकिल सवार से स्क्रैच लगने के बाद जब चालक ने उसे पकड़ा तो दोनों में विवाद हो गया। कार चालक ने साइकिल सवार को थप्पड़ जड़ दी। इसको लेकर बवाल हो गया। साइकिल सवार ने कॉल कर इस्लामपुर स्थित अपने मोहल्ले से लोगों को बुला लिया। इसके बाद कार सवार मालीघाट मोहल्ला निवासी व्यवसायी संजय कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीटते हुए उसे इस्लामपुर मोहल्ले में ले गए। कार के सभी शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। भीड़ के बीच घिरे संजय कुमार को बचाकर निकाला। संजय कुमार ने इसको लेकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.