अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत सूतमिल चौराहे से बोनेर कट तक ई-बसों का संचालन किया गया है। मगर, सबसे ज्यादा सवारी गांधी पार्क और मसूदाबाद की बस में बैठती हैं। इसके बाद बसे में सवारी कम हो जाती है। इसके चलते विभाग की तरफ से पांच अतिरिक्त बस सूतमिल से गांधी पार्क के लिए लगाई गई हैं। एआरएम योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सूतमिल से बोनेर तक 20 बसों का संचालन किया गया है। सूतमिल से सबसे ज्यादा मसूदाबाद व गांधी पार्क की सवारियां मिलती है। इसके बाद बसों सवारियों की संख्या बेहद कम हो जाती है। यह भी पढ़ें- सूतमिल चौराहे मार्ग का किया निरीक्षण, दस दिन में काम होगा पूरा गांधी पार्क से बोनेर जाने वाली सवारियों की संख्या कम है। यहां से एटा चुंगी व बीच के रास्तों की सवारियां मिलती है। इस समस्या को खत्म करने...