हाथरस, मार्च 4 -- सादाबाद। मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर नगर के श्री खाटू श्याम श्री गोवर्धनधाम मंदिर में इन दिनों बृज होली की खास धूम देखने को मिल रही है। मंगलवार को सूतक समाप्त होते ही मंदिर परिसर रंगों और भक्ति के उल्लास से सराबोर हो उठा। सूतक हटते ही मंदिर के पट खुले और उसके बाद बाबा श्याम का श्रृंगार किया गया। उसके बाद विधि-विधान से अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में "श्याम तेरी बंसी पुकारे" और बृज के पारंपरिक होली गीतों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी रंगों में रंगे दिखाई दिए। वातावरण में उड़ता गुलाल और ढोल की थाप ने पूरे परिसर को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के चरणों में रंग अर्पित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.