कौशाम्बी, मार्च 2 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर के पट चंद्रग्रहण से पूर्व सूतक काल के मद्देनजर मंगलवार को बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद पट बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे संक्षिप्त रूप से पट खोलकर साफ-सफाई की जाएगी और पुन: बंद कर दिए जाएंगे। बुधवार की दोपहर मां शीतला भक्तों के साथ फूलों की होली खेलेंगी। मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री जुगेस पंडा ने बताया कि मंगलवार की सुबह मंगला आरती के बाद मां का पट पूरे दिन बंद रहेगा। शाम साढ़े सात बजे पट खोलकर साफ-सफाई कर पुन: बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद चार मार्च (बुधवार) को प्रात: मंगला आरती के साथ मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी दिन दोपहर भोग आरती के उपरांत मंदिर प्रांगण में पारंपरिक फूलों की होली खेली जाएगी। मंदिर समिति के अनु...