सूडान में सोने की खदान ढहने से 67 लोगों की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सूडान के एक दूरदराज के इलाके में सोने की खदान ढहने से करीब 67 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सकों के समूह और हादसे में बच गए लोगों ने बुधवार को बताया कि यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नुहुद शहर में अलजारा सोने की खदान में हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है।यह इलाका पैरामिलिट्री 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' के नियंत्रण में है, जो पिछले तीन साल से देश की सेना के साथ लड़ाई लड़ रही है। लोगों ने बताया कि खदान ढहने की घटना मंगलवार देर रात हुई और अभी भी कई लोग लापता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.