नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- यामी गौतम की एक्टिंग स्किल्स और फैशन सेंस के फैंस हमेशा से ही कायल रहते हैं। वो ट्रेडिशनल पहनें या वेस्टर्न, उनका हर लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। वैसे क्या आपने एक चीज नोटिस की, यामी जब भी सूट वियर करती हैं तो काफी यंग और ग्रेसफुल लगती हैं? ऐसा सिर्फ सही मेकअप या महंगे सूट की वजह से नहीं है, बल्कि कई और भी छोटे-छोटे से फैक्टर्स हैं जो उनके लुक को क्लासी बनाते हैं। यामी कोई भी सूट सिलेक्ट करती हैं तो कुछ छोटी-छोटी सी बातें जरूर ध्यान में रखती हैं, जिससे उनका हर लुक काफी ग्रेसफुल और एलिगेंट लगता है। कमाल की बात ये है कि अगर आप भी ये स्टाइलिंग टिप्स फॉलो करें, तो आपका लुक भी यामी की तरह क्लासी लग सकता है। तो चलिए जानते हैं उनके स्टाइलिंग सीक्रेट्स।स्टाइलिंग सीक्रेट 1: ज्यादातर सॉफ्ट और म्यूटेड कलर पहनती हैं ...