नोएडा, अप्रैल 19 -- नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र स्थित डायमंड क्राउन बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में सूट-बूट पहनकर आया बदमाश रुपये से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-49 थाने की पुलिस से की है। बैंक्वेट हॉल में शनिवार को दिल्ली से बारात आई थी। दूल्हे के परिवार ने रुपये से भरा बैग स्टेज के पास एक सोफे पर रख दिया। इसी दौरान सूट-बूट पहनकर एक बदमाश आया। वह कुछ देर वहीं घूमता रहा। फिर बैग उठाकर चला गया। थोड़ी देर बाद जब बैग में रखे रुपये की आवश्यकता पड़ी तो बैग गायब मिला। यह भी पढ़ें- बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये रुपए उड़ाए लोग काफी देर तक बैग तलाशते रहे पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...