सूटकेस में मिली बिना सिर की कटी लाश! CCTV ने खोली तमिलनाडु एक्सप्रेस मर्डर मिस्ट्री
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में लाल रंग के सूटकेस के भीतर टुकड़ों में कटी महिला की बिना सिर वाली लाश मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आगरा रेलवे पुलिस और तमिलनाडु पुलिस की संयुक्त जांच में इस खौफनाक हत्याकांड के तार चेन्नई के पास स्थित गुडुवनचेरी के एक किराए के मकान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। घटना 6 अगस्त की है, जब चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा स्टेशन पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच से भयंकर बदबू आने पर यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जब डिब्बे में रखे एक बड़े लाल रंग के ट्रॉली सूटकेस को खोलकर देखा, तो उसमें एक महिला का सिरकटा और कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज किया था।20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.