सूटकेस की आवाज से विधायकों ने किया वोट, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा आरोप
रांची, जून 21 -- झारखंड में हुए राज्यसभा चुनावों के बाद महागठबंधन की रार सामने आ गई है। कांग्रेस ने राजद के साथ ही भाकपा माले के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान को हताशा और सच को छिपाने की नाकाम कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा आज किस मुंह से नैतिकता और अंतरात्मा की बात कर रही है? भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया। सच तो यह है कि भाजपा की सूटकेस और धनबल की आवाज थी। एनडीए के पास सिर्फ 24 वोट थे, तो उनके पास अतिरिक्त छह वोट कहां से आ गए? यह साफ तौर पर हॉर्स ट्रेडिंग और लोकतांत्रिक मूल्यों का कत्ल है। जिस पार्टी ने पैसे के दम पर जनादेश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.