नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- सूजी का हलवा लगभग हर घर में बनाया और पसंद किया जाता है। खास तीज-त्योहारों पर तो यह एक पारंपरिक मिठाई बन ही जाती है। हालांकि, घर पर बना हलवा अक्सर भंडारे वाले रवा हलवे जैसा रसीला और मुलायम नहीं बन पाता। ऐसे में मन में यही सवाल आता है कि आखिर वही स्वाद घर पर क्यों नहीं मिल पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। दरअसल, सूजी का हलवा बनाते समय हम एक आम गलती कर बैठते हैं, जिसे सुधारना जरूरी है। साथ ही, सूजी भूनते समय एक खास चीज मिलाने से हलवे का स्वाद और टेक्सचर पूरी तरह बदल सकता है। तो चलिए जानते हैं भंडारे जैसा परफेक्ट सूजी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी।सूजी का हलवा बनाने के इंग्रेडिएंट्स- सूजी (रवा) - 1 कटोरी (मीडियम साइज की कटोरी लें, उसी से सभी चीजें नापनी होंगी) घी- 1 कटोरी चीनी- 1 कटोरी पा...