नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- पफी आइज और आंखों के नीचे काले घेरे खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। शराब, अनहेल्दी खाना, फोन ज्यादा चलाना और इन एक्टिव लाइफस्टाइल के कारण शरीर कमजोर हो जाता है और जिसकी वजह से शरीर में अलग-अलग तरह के साइन दिखाई दे सकते हैं। आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल और पफी आइज भी इन संकेतों में से एक हैं। आंखों के नीचे काले घेरे अक्सर कई वजहों से होते हैं, जैसे कि जेनेटिक्स, आंखों के नीचे की त्वचा का पतला होना, पिगमेंटेशन में गड़बड़ी, एलर्जी, तनाव और नींद पूरी न होना। अगर आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल हो गए हैं और आंखे सूजी दिख रही हैं तो घर के बने अंडर आई मास्क को लगाएं। सीखिए कैसे बनाएं ये आई मास्क और कितने दिन लगाएं।अंडर-आई मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए -आधा छोटा चम्मच कॉफी पाउडर -आधा छोटा चम्मच एलोवेरा जेल -1/4 छोटा चम्...