उरई, जुलाई 23 -- कुसमिलिया। संवाददाता डकोर ब्लॉक के मुहाना गांव निवासी केश कली पत्नी सुरेश का नाम पहले मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची में था। परिवार को पक्का मकान मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बाद में अज्ञात कारणों से नाम काट दिया गया। आय का कोई साधन न होने से केश कली परिवार के साथ फटे-पुराने छप्पर में रह रही हैं।पीड़िता ने बताया कि न्याय के लिए कई बार बीडीओ डकोर के चक्कर काटे और प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। केश कली का कहना है कि गर्मी, सर्दी और बरसात में छप्पर से पानी टपकता है। पूरी रात जागकर काटनी पड़ती है। यदि योजना का लाभ मिल जाए तो परिवार को सिर छिपाने को सुरक्षित जगह मिल सकेगी।मामले में डकोर ब्लॉक के बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प...