सूची में 902 मतदाताओं के नाम विलोपन योग्य
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच के बाद 902 मतदाताओं का नाम विलोपन योग्य माना गया है। इसमें सबसे अधिक वैशाली के 448 मतदाता शामिल हैं। आदर्श कॉलोनी कलमबाग रोड निवासी नरेंद्र प्रसाद सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश पर उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्र ने संबंधित जिलों के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से इसकी जांच कराई थी। इसकी जानकारी उन्होंने पत्र के माध्यम से नरेंद्र प्रसाद सिंह को दी है। इसमें कहा है कि जांच रिपोर्ट के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार सीतामढ़ी में 205, शिवहर में 16, मुजफ्फरपुर में 233 व वैशाली में 448 मतदाताओं का नाम सूची से विलोपन के योग्य पाया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीडीओ ने 11 बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.