सीतापुर, फरवरी 19 -- सीतापुर, संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सबंध में दिये निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से दावों व आपत्तियों के संबंध में सुझाव एवं शिकायतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि अर्हता निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिये आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के संबंध में दावे और आपत्तियां छह मार्च तक प्राप्त की जाएंगी, जिसमें छूटे हुये पात्र व्यक्ति घोषणा पत्र के साथ फार्म-6 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित करा सकते है। इसी तरह फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भी घोषणा पत्र ...