सूची तैयार कर बनाया जाएगा आभा कार्ड
साहिबगंज, मई 21 -- तालझारी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर वृंदावन क्लस्टर के सहिया दीदीयों व सहिया साथी और पर्यवेक्षक व एमपीडब्ल्यू की बैठक गुरुवार को सीएचओ एस्टर हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गांव के प्रत्येक घर के योग्य सदस्यों के आयुष्मान कार्ड व आधार कार्ड पर विशेष रूप से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सहिया दीदी घर-घर भ्रमण कर ऐसे लाभुकों की सूची तैयार कर आभा कार्ड बनवाने का काम करें। मौके पर सहिया साथी मेरी कर्मकार सजोनी मुर्मू सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार व एमपीडब्ल्यू वीरेंद्र कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.