मधुबनी, अगस्त 24 -- मधुबनी। केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन के लिए चयन सूची जारी होने के बाद सोमवार को अभिभावकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन कार्यालय पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। वे अपने बच्चों के नाम चयन सूची में आने के बाद आगे की प्रक्रिया और नामांकन के लिए जमा किए जाने वाले आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी लेने पहुंचे थे। कार्यालय में तैनात कर्मियों ने अभिभावकों को नामांकन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि चयन के बाद नामांकन के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कागजात कैसे जमा किए जाएंगे। जानकारी लेने के लिए दिनभर अभिभावकों की आवाजाही बनी रही। कर्मियों ने बताया कि आवेदन के समय जिन कागजातों को जमा कराया गया है, उसकी मूल कॉपी के साथ दाख...