सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता मे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला एंपैनलमेंट कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सभी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों का हॉस्पिटल ऑडिट करने का दिया। साथ में 3 वर्ष पूर्ण कर चुके वैसे अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध हैं की सूचीबद्धता नवीनीकरण पर भी निर्णय लिया गया l सहरसा जिला में अभी कुल सात निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। जिसमें योजना अंतर्गत 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में वैसे सभी लाभार्थ...