सूचना बोर्ड नहीं लगने से प्रतिबंधित पुल तक पहुंच रहे माल वाहक वाहन
जहानाबाद, जून 5 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर पुनपुन नदी पुल जर्जर घोषित है। इस पर से बड़े वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध है। इसको लेकर प्रशासन ने बड़े वाहनों के आवागमन पर दो माह पूर्व से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन एनएच 33 पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए जाने के कारण बाहर से आने वाले माल वाहक वाहन और ट्रक पुल तक पहुंच जा रहे हैं। जिसके कारण चालकों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने उक्त पुल के दोनों सिरे पर बड़ी-बड़ी सीमेंटेड स्लैब रखकर रास्ता को अवरुद्ध कर दिया है ताकि कोई खतरा न हो सके। लेकिन किंजर कुर्था मोड एवं किंजर पालीगंज मोड़ के समीप बड़े वाहन चालकों को अलर्ट करने के लिए कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिसके कारण बाहर से आने वाले मालवाहक वाहन प्रतिबंधित पुल पहुंच जाते हैं। यह भी पढ़ें- किंजर स्थित पुनपुन नदी पर पुल निर्माण के लिए जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.