शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर में राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (एनआईईएलआईटी) का पूर्ण विकसित स्थायी केंद्र स्थापित करने की मांग सांसद अरुण सागर ने संसद में उठाई है। उन्होंने नियम 377 के तहत पत्र देकर जिले के युवाओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी कौशल से जोड़ने की जरूरत बताई। सांसद अरुण सागर ने कहा कि शाहजहांपुर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा तथा एससी-ओबीसी बाहुल्य जिला है, जहां डिजिटल शिक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण की सुविधाएं बेहद सीमित हैं। इससे युवा, महिलाएं और छात्र रोजगार के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि एनआईईएलआईटी गोरखपुर के निदेशक ने पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि कम से कम 3000 वर्गफुट का उपयुक्त भवन उपलब्ध होने पर ही केंद्र स्थापित किया जा सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.