लखनऊ, फरवरी 6 -- सरकारी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में बिना सूचना के ड्यूटी के गायब संविदा डॉक्टर व कर्मचारियों को शुक्रवार को तलब किया गया था। इसमें से कई कर्मचारी अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे, जबकि सीएमओ और उनकी कमेटी तलब किए गए कर्मचारियों का इंतजार करती रही। तय समय पूरा हो जाने पर कमेटी के सदस्य लौट गए। कमेटी ने आए डॉक्टर व कर्मचारियों का बयान दर्ज कर लिया है। जिला स्वास्थ्य समिति के सामने अब उनका पक्ष रखा जाएगा। समिति के निर्णय के अनुसार आरोपी डॉक्टर और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल से दो महिला डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन को शिकायत के आधार पर तलब किया गया था। दोनों डॉक्टर पर अनुशानहीनता, कार्य में लापरवाही का आरोप है। वहीं, लैब टेक्नीशियन बिना सूचना के काफी समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.