पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।डायल 112 पर मिली सूचना पर केहाट थाना की पुलिस घंटों दौड़ती रही, परन्तु सूचना में बताई गई बातों का सत्यापन नहीं हो सका। दरअसल हुआ यूं कि किसी ने गुरूवार शाम को डायल 112 पर सूचना दी कि उर्स लाइन कॉन्वेंट के समीप से एक कार से आए तीन-चार युवक एक युवती को साथ ले गए। सूचना देने वाले ने युवती के अपहरण की आशंका जतायी। जिसके बाद पुलिस ने सूचना का सत्यापन शुरू किया। केहाट के अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि युवती के युवकों के साथ जाने की अन्य लोगों ने भी बात बताई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, जिस तरह की कार की बात लोगों ने बताई, उसका कहीं फुटेज नहीं मिला। साथ ही मामले को लेकर कोई भी लिखित शिकायत लेकर अब तक थाना नहीं आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.