गढ़वा, जनवरी 31 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिरचइया में सूचना पट पर अभी भी वर्तमान शिक्षा मंत्री का नाम गलत रूप से जगरनाथ महतो अंकित है जबकि उनका निधन हो चुका है। उसके अतिरिक्त राज्यपाल के रूप में रमेश वैश्य का नाम लिखा गया है जबकि वर्तमान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हैं। ऐसी गलत जानकारी का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित होना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल खड़ा करता है। सरकार प्रत्येक वर्ष विद्यालयों को अनुदान राशि उपलब्ध कराती है ताकि विद्यालयों का रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं सूचना पटल का अद्यतन कार्य किया जा सके। उसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय का वातावरण शिक्षाप्रद हो और विद्यार्थियों को सही व अद्यतन जानकारी देना है। जब विद्यालय के सूचना पट पर ही गलत तथ्य अंकित हो तो इससे बच्चों में भ्रम की स्थिति उत्प...