सूचना न देने में अपर नगर मजिस्ट्रेट तलब
कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर। जनसूचना उपलब्ध न कराने के एक मामले में जनसूचनाधिकारी अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को तलब किया गया है। यह आदेश प्रथम अपीलीय अधिकारी एडीएम आपूर्ति आशुतोष कुमार दुबे की कोर्ट से हुए हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने बताया कि सरसौल स्थित गोशाला में गायों की दुर्दशा और बिल्हौर के घिमऊ गांव में तीन गायों की मौत को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस मामले में हुई कार्रवाई के बारे में उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। 30 दिन के अंदर सूचना नहीं मिली तो उन्होंने बीते 15 सितंबर को अपीलीय अधिकारी के यहां प्रथम अपील की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.