सूचना न देने पर पालिका ईओ पर 20 हजार का जुर्माना
काशीपुर, अप्रैल 16 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। समय से सूचनाए उपलब्ध न कराना नगर पालिका के ईओ को भारी पड़ गया। राज्य सूचना आयुक्त ने ईओ पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जुर्माने की रकम जमा कराने को शहरी विकास निदेशक को आदेश दिए हैं। ग्राम भगवंतपुर निवासी धनंजय चौधरी ने नगर पालिका के लोक सूचना अधिकारी से सूचनाएं मांगी थीं। समय से सूचनाएं न मिलने पर धनंजय चौधरी ने राज्य सूचना आयुक्त के यहां अपील की। कहा कि लोक सूचना अधिकारी ने समय से उन्हें पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं कराई। राज्य सूचना आयुक्त कुशलानंद ने मामले की सुनवाई के बाद लोक सूचना अधिकारी ईओ पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह भी पढ़ें- प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक ईओ उदयवीर सिंह ने बताया कि कार्यालय लिपिक की लापरवाही के कारण सूचना में देरी हुई। जिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.