कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की आरटीआई के तहत सूचना मांगी गई है। सूचना देने के बजाय सचिव टालमटोल कर रहा है। इस पर आवेदक ने आयोग में अपील की तो नोटिस थमा दिया गया। अब खलबली मची है। मूरतगंज ब्लाक के सैयदसरांवा निवासी इरशाद अहमद पुत्र इस्तेखार अहमद ने सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत गांव में कराए गए विकास कार्यो की विस्तृत सूचना मांगी है। मदवार खर्च किए गए रुपये का ब्यौरा मांगा था। सूचना देने के बजाय सचिव इस मामले में लगातार टालमटोल करते रहे। आवेदक को कार्यालय का चक्कर लगवाया जाता रहा। इसको लेकर कई बार आवेदक ने सीडीओ से भी संपर्क किया, लेकिन आवेदक को सूचना नहीं दी गई। आवेदक ने आयोग में अपील की। अपील होने पर आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होते ही हड़कंप मच गया है। 20 मई को इस मामले में आयोग म...