बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती। राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम ने जिले के अधिकारियों पर सूचना नहीं देने के चलते 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में सूचना सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी ने मांगा था। मांगी गई सूचना नहीं देने पर बीडीओ सल्टौआ, ईओ नगर पालिका परिषद बस्ती, ईओ नगर पंचायत बभनान, ईओ नगर पंचायत कप्तानगंज, बीडीओ बनकटी, बीडीओ परसरामपुर, एडीओ पंचायत परसरामपुर पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।इसी प्रकार सुदृष्टि नरायन की मांगी गई सूचना नहीं देने पर ईओ नगर पंचायत बड़हलगंज गोरखपुर, ईओ नगर पंचायत शोहरतगढ़, ईओ नगर पालिका परिषद बांसी, ईओ नगर पंचायत उसका बाजार सिद्धार्थनगर, इओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, एडीओ पंचायत नौतनवां महराजगंज, ईओ नगर पालिका परिषद बदायूं के खिलाफ अर्थदंड लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...