चम्पावत, अप्रैल 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी आज जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की ने जनपद में मीडिया प्रबंधन, समाचार प्रेषण और प्रचार-प्रसार की जानकारी दी। प्रस्तुत की। निरीक्षण के दौरान जिला बाल आयोग सदस्य योगेश रजवार, सूचना संरक्षक आशा गोस्वामी, सुधीर कुमार, गीता मेहर, खीमानंद जोशी, लक्ष्मण राम, रोहित कुमार, कमल मेहरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...