नई दिल्ली, अगस्त 7 -- पारदर्शिता ऑडिट में 825 में से 802 अंक, धारा 4 के अनुपालन में जामिया का अब तक का सर्वोच्च स्कोर नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

सफलता की जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 की धारा 4 के तहत अनिवार्य प्रोएक्टिव डिस्क्लोजर (सूचना का स्वतः प्रकटीकरण) के अनुपालन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को हाल में हुए थर्ड पार्टी ट्रांसपेरेंसी ऑडिट में 825 में से 802 अंक मिले हैं। यह इस श्रेणी में जामिया का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। विश्वविद्यालय ने इसे पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है।

मूल्यांकन प्रक्रिया जामिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मूल्यांकन सीआईसी से मान्यता प्राप्त एक सरकारी प्रशिक्षण संस्थान ने किया। आकलन डीओपीटी द्...