वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विधि विभाग में शुक्रवार को 'सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005' विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि सूचना का सही एवं उचित उपयोग करके विभिन्न समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने कहा कि सूचना का अधिकार लोगों को सशक्त बनाता है। व्यवस्था में पारदर्शिता लाता है। विशिष्ट अतिथि जेपी.विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि सूचना का विकेंद्रीकरण सभ्य समाज के लिए अनिवार्य है। इससे समृद्धि एवं ज्ञान का अनुकरण होता है। स्वागत संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार, संचालन डॉ. मेराज हाशमी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हंसराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...