सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों के निस्तारण की मांग
गिरडीह, अगस्त 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही सिविल सोसाइटी, गिरिडीह ने राज्य के सभी 81 विधायकों से अपील की है कि वे सूचना आयोग में वर्षों से लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों तथा नियमित सुनवाई न होने के गंभीर मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाएं। संगठन के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि नागरिक और सरकार के बीच विश्वास का पुल है। इसके माध्यम से आम नागरिक प्रशासन से सवाल पूछकर जवाबदेही तय कर सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से झारखंड में वर्षों तक सूचना आयोग की नियमित सुनवाई बाधित रहने के कारण लगभग 25 हजार से अधिक द्वितीय अपीलें एवं शिकायतें लंबित हैं। यह भी पढ़ें- 'CJP पैसे वाली पार्टी, नैतिक समर्थन देने में 10 दिन लग गए', JPSC प्रदर्शनकारियों से क्या बोले अभिजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.