रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सूचना आयुक्त की नियुक्ति में पार्टी की उपेक्षा किए जाने पर नाराजगी जताई है। प्रदेश राजद प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि राजद लंबे समय से महागठबंधन का सहयोगी दल है और राज्य सरकार में पार्टी कोटे से एक मंत्री भी शामिल है। इसके बावजूद बोर्ड, निगम, आयोग तथा विभिन्न सरकारी समितियों में राजद को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई सूचना आयुक्त की नियुक्ति में झामुमो और कांग्रेस को प्रतिनिधित्व मिला, लेकिन राजद को नजरअंदाज कर दिया गया। डॉ. मनोज ने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्षी भाजपा से जुड़े एक नेता को सूचना आयुक्त नियुक्त किया है, जबकि महागठबंधन के सहयोगी दल राजद को कोई स्थान नहीं मिला। उन्होंने इसे राजद के सा...