रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य में लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में यह मामला सूचीबद्ध है। पिछली सुनवाई में महाधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि 25 मार्च को चयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें समिति के सभी सदस्य शामिल हुए थे। चयन समिति का निर्णय जल्द ही आ जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि सात अप्रैल तक इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद अदालत ने 13 अप्रैल को सुनवाई निर्धारित की थी। इस बीच चयन समिति ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नाम तयकर लोक भवन को भेजा, लेकिन लोक भवन ने सरकार के पास सभी नाम वापस कर दिए और फिर से नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में समीक्षा करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.