सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
रांची, मार्च 28 -- रांची। जय झारखंड अभियान ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। अभियान के संयोजक सुनील कुमार महतो ने ज्ञापन में कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत यह प्रावधान है कि सूचना आयुक्त राजनीतिक दल से जुड़े नहीं होने चाहिए और न ही लाभ के पद पर हों। आरोप है कि जिन नामों की अनुशंसा हुई है, उनमें राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्ति हैं। इन नामों की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.