धनबाद, जून 23 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय की अध्यक्षता तथा सदस्य देवेन्द्र कुंवर की उपस्थिति में सोमवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें तथा सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध हो सके। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। समिति ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, जलापूर्ति योजनाओं क...