देहरादून, अप्रैल 4 -- देहरादून। उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने शनिवार को जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी को देवभूमि विभूति सम्मान देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी मृदुभाषी और व्यवहारिक हैं। उन्होंने अपने विभाग और पत्रकारों के बीच सामंजस्य बना कर रखा है। इस अवसर पर अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह उन्हें बुके, ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...