पीलीभीत, जुलाई 28 -- पीलीभीत। विकास भवन स्थित गोमती सभागार में नीति फार स्टेट कार्यक्रम के तहत नीति तारा डिवाइस के प्रशिक्षण एवं कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वीडियो प्रजेंटेशन किया गया। नीति तारा डिवाइस कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के विकसित भारत की परिकल्पना के प्रभावी कार्यान्वयन की ओर एक और कदम बढ़ाने के लिए आकांक्षी ब्लाक पूरनपुर ओर जिले के लिए एक बहुउदशीय नीति तारा डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। कार्यशाला में नीति आयोग की ओर से उपस्थित ट्रेनर ने डिवाइस के संचालन और डिवाइस पर कार्य किये जाने की जानकारी उपलब्ध कराई। डिवाइस से जिले के आकांक्षी ब्लाक पूरनपुर और जिले के विभिन्न सूचकांकों के डेटा का रियल टाईम एनालिसिस, वीडि...